रुड़की 6 मार्च (आरएनएस)। महाड़ी चौक स्थित वैदिक इंटरप्राइसेस में बाल किशोरों से काम कराए जाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल पुरोहित की तहरीर में बताया गया है कि निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में बाल किशोर काम करते पाए गए थे। इस संबंध में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दीपिका, पंकज कुमार निवासी मंडावर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार और संदीप कुमार के खिलाफ बाल श्रम से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उपनिरीक्षक विनय मोहन त्रिवेदी ने बताया कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

