रुड़की 6 मार्च (आरएनएस)। अकौढ़ा खुर्द गांव में एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के अकौढ़ा खुर्द गांव निवासी युवक अक्षित पुत्र संजय ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान उपचार के दौरान युवक की मृत्यु हो गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

