देहरादून 6 मार्च (आरएनएस)। शहर में बढ़ती तपिश से निपटने के लिए शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित होटल में एक विशेष परिचर्चा आयोजित की गई। ‘वड्र्स. रिदम्स. इमेजेसÓ और ‘आर्यन ग्रुपÓ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का विषय ‘एक्सट्रीम हीट: स्टोरीटेलिंग के माध्यम से सामुदायिक कार्रवाईÓ रहा। मुख्य अतिथि और जलवायु कार्यकर्ता अनूप नौटियाल ने इसे शहर की पहली केंद्रित पहल बताया। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की डॉ. पूजा राणा ने भी इस कार्य को सराहा। अजय गोविंद और फैजी खान के नेतृत्व में काठबंगला और नागल बस्ती के बच्चों और महिलाओं ने डिजिटल कहानियों के जरिए गर्मी के अपने अनुभव और समाधान साझा किए। वक्ताओं ने जोर दिया कि बढ़ती गर्मी से लडऩे के लिए सामुदायिक एकजुटता और स्थानीय छोटे बदलाव अनिवार्य हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

