देहरादून 6 मार्च (आरएनएस)। जन औषधि परिवार ने पैदल जन जागरूकता अभियान चलाकर मोदी सरकार का आम जनता को सस्ती और जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए आभार जताया। शुक्रवार को जन औषधि दिवस के अवसर पर टैगोर विला में चिल्ड्रंस अकादमी स्कूल के पास से पैदल जन जागरूकता अभियान की शुरुआत राधिका मेडिकल एजेंसी के मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में की गई। अभियान में शामिल लोगों ने भारत माता की जय व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आम जनता को सस्ती और जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए आभार जताया। मुकेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी की जरूरत को समझा हैं और उन्हें महंगी दवा से निजात दिलाने के लिए जन औषधि केंद्र का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हरीश नारंग ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में भी जन औषधि केंद्रों द्वारा आम आदमी को राहत दी गई। डॉ आनंद यादव ने कहा कि आज जन जन का विश्वास जन औषधि पर है जो इसकी लोकप्रियता को लगातार वृद्धि कर रहा है। उत्तराखंड नोडल अधिकारी शिवम राघव ने कहा कि जन जन ने ठाना है जन औषधि को अपना कर स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। संदीपा ने बताया कि जन औषधि केंद्र आम जनता को संजीवनी उपलब्ध करा रहा हैं और महंगी दवाइयों से निजात भी मिल रही है। सतीश कपूर ने कहा कि आम आदमी के चेहरे में जन औषधि केंद्र मुस्कान बिखेर रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

