देहरादून 6 मार्च (आरएनएस)। जोगीवाला के नत्थनपुर स्थित भागीरथी कॉलोनी में होली के दिन दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच जमकर बवाल हुआ। लाठी-डंडों से हुए हमले और तोडफ़ोड़ के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर गुरुवार को क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के सत्येंद्र सिंह रावत का आरोप है कि चार मार्च की सुबह होली मनाते समय उनके छोटे भाई दीपक ने विवाद शुरू कर दिया। बेटे अभिषेक के बीच-बचाव करने पर दीपक ने सिलबट्टे व बोतल से जानलेवा हमला किया। आरोप है कि शाम को दीपक की पत्नी करिश्मा और छह अन्य महिलाओं ने उनके घर में घुसकर पत्नी सरिता व बच्चों पर हमला किया। हमलावरों ने घर में रखे करीब 50 गमले और दो गाडिय़ां तोड़ दीं और बुजुर्ग माता-पिता से भी हाथापाई की।वहीं, दूसरे पक्ष की करिश्मा रावत ने भी अपने जेठ सत्येंद्र, उनकी पत्नी सरिता और भतीजे अभिषेक पर मुकदमा दर्ज कराया है। करिश्मा का आरोप है कि इन तीनों ने मिलकर उनके व पति दीपक के साथ बुरी तरह मारपीट की। आरोप है कि जेठानी ने उनका और भतीजे ने उनके पति का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। जिससे उनके पैर में भी गंभीर चोट आई है। एसओ नेहरूकॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

