चित्रकूट 6 मार्च (आरएनएस )। सरधुआ थाना क्षेत्र के बिहरवा गांव निवासी अवधेश (35) पुत्र लक्ष्मी बीती रात्रि खेत मे पानी लगाए था। तभी उसकी अचानक तबियत खराब होने पर परिजन उसे राजापुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गये। जंहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा है।

