चित्रकूट 6 मार्च (आरएनएस )। रैपुरा थाना क्षेत्र के भौरी गांव निवासी काजल (11) पुत्री रामसखा शुक्रवार की सुबह घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसे बाइक सवार ने ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जब परिजनों को पता चला तो उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जंहा डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख उसे प्रयागराज रेफर किया है।

