कोरबा, 07 मार्च (आरएनएस)। कोरबा अंचल में रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा चित्रा टॉकीज प्रांगण में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। उक्त आयोजित कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग, पत्रकारगण, जनप्रतिनिधि सहित भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और रंगों के इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। पूरे कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने होली गीतों के बीच एक-दूसरे के साथ रंग खेलकर उत्सव का आनंद लिया। होली का त्यौहार समाज में खुशियां, सकारात्मकता और एकता का प्रतीक-गोपाल मोदीइस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। होली का त्यौहार समाज में खुशियां, सकारात्मकता और एकता का प्रतीक हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं और होली के इस पर्व को यादगार बनाया। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और रंगों की छटा देखते ही बन रही थी।
0

