सोहावल-अयोध्या,07 मार्च (आरएनएस)। वार्षिक सत्यापन को लेकर शनिवार को आपूर्ति कार्यालय पर तहसील के दोनों विकास खण्ड से जुड़े 175 कोटेदारों के कांटे का सत्यापन बाँट माप विभाग ने किया। जिसमें सोहावल ब्लाक के 73 और मसौधा के 72 कोटेदार शामिल रहे।इस दौरान विभागीय कार्यालय पर कोटेदारों के जमावड़े को लेकर क्षेत्रीय आपूर्ति निरीक्षक पूजा सिंह ने बताया कि कोटेदारों के तौल कांटे का निरीक्षण और सत्यापन हर वर्ष कराया जाता है। बांट रखकर हर कांटे का वजन चेक कर सील लगा दी जाती है। जिससे कि अपनी दुकान पर कोटेदार घटतौली ना कर सके।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

