लखनऊ,07 मार्च (आरएनएस) । उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने और पशु स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत जनपद बरेली के विकासखंड नवाबगंज स्थित ग्राम हरहरपुर मटकली में ‘दÓ श्रेणी के पशु औषधालय के निर्माण के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 17 लाख 03 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर जनपद बरेली के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर दिए गए हैं। शासनादेश में कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप करते हुए औषधालय के निर्माण कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए, ताकि क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिला योजनाओं के जनपदवार एवं योजनावार परिव्यय निर्धारण के बाद स्वीकृत धनराशि को आवंटित परिव्यय में समायोजित किया जाएगा। इसके साथ ही आवश्यकता के अनुसार संबंधित जनपद की जिला योजना समिति से कार्योत्तर अनुमोदन प्राप्त करने की जिम्मेदारी निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश की होगी।सरकार का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार से पशुपालकों को अपने पशुओं के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार होने से दुग्ध उत्पादन और पशुपालन से जुड़े किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।प्रदेश सरकार द्वारा पशुपालन और पशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू की जा रही हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

