प्रयागराज,07 मार्च (आरएनएस)। नैनी थाना क्षेत्र स्थित नए यमुना पुल से शनिवार को एक सिपाही ने खुदकुशी करने की नीयत से छलांग लगा दी। घटना के बाद पुल के नीचे ड्यूटी पर तैनात रहे जल पुलिस के जवानों ने तत्काल रेस्क्यू कर सिपाही को पानी से बाहर निकाला और उसकी जान बचा ली। इसके बाद उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से महोबा के रहने वाले कुशल द्विवेदी नैनी के पीएसी कॉलोनी में किराए काक़मरा लेकर रहते है। परिवार में उनकी पत्नी प्रियंका तिवारी और मां के साथ भाई रहते है। कुशल की तैनाती मु_ीगंज थाने में है। वह इन दिनों ट्रैफिक विभाग की ट्रेनिंग के लिए पुलिस लाइन में भेजे गए है।
बताया जा रहा है कि कुशल पहले थाने के पास ही किराए का कमरा लेकर अकेले रहता था। बाद में परिवार आने के बाद कमरे को बल्ड दिया था। परिवार में आए दिन पत्नी से किसी कारण विवाद होता था। जिससे परेशान होकर शनिवार को कुशल नए यमुना पुल पर पहुंचा और छलांग लगा दी। इस घटना के बढ़ पुल पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। नीचे नदी में ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस ने तत्काल कांस्टेबल द्विवेदी को सकुशल बाहर निकाल लिया।
इसके बाद उन्हें मु_ीगंज थाने के एसआई कुंदन लाल और एसआई विकास चौधरी को सौंपा गया। 112 नंबर की गाड़ी से उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
थाना प्रभारी मु_ीगंज अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 10 दिन पहले ही ट्रैफिक ट्रेनिंग के लिए पुलिस लाइन कुशल को भेजा गया है। परिवार में पत्नी प्रियंका तिवारी से कुछ विवाद चल रहा है। जिसको लेकर वह काफी परेशान चल रहा था। घटना को जानकारी होने पर घरवालों को सूचना कर दी गई है। फिलहाल अब उसकी हालत में सुधार है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

