प्रयागराज,07 मार्च (आरएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने रमजान के पवित्र महीने मे मोहम्मद शाहनवाज शैख को महानगर सचिव के पद पर गढी सराय निवास पर महानगर अध्यक्ष अफसर महमूद के हाथों दर्जनों लोगों को एआईएम आईएम पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
एआईएमआईएम में लगातार हर वर्ग और हर समुदाय के लोग जुड़ रहे हैं। सभी नव-नामांकित साथियों का फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर महानगर संगठन मंत्री सैय्यद इरशाद आलम, रेयाजुल हक चौधरी, जुबैर अहमद, ऐजाज अहमद नकवी, मोहम्मद जैद, हाशिम अली, फरहत सिद्दीकी, मास्टर इफ्तिखार अहमद, हसीन अहमद राईन, हाशिम राईन, मोहम्मद चाँद, ज़ीशान सिद्दीकी एडवोकेट, मोहम्मद तौफीक, अतीक अहमद आदि लोग उपस्थित थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

