प्रयागराज,07 मार्च (आरएनएस)। हिन्दुस्तानी एकेडेमी उ0प्र0, प्रयागराज के तत्वावधान में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज गाँधी सभागार में दो सत्रों में राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम एकेडेमी परिसर में स्थापित पं0 बालकृष्ण भट्ट, राजर्षि पुरूषोत्तम दास टण्डन एवं सुभद्रा कुमारी चैहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र के प्रारम्भ में एकेडेमी की कोषाध्यक्ष पायल सिंह ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न और शॉल देकर किया। प्रथम सत्र में पर्यावरणविद् मंशा सिंह को उनके द्वारा प्र्यावरण के प्रति किये गये कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। को कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत करते हुए पायल सिंह ने कहा कि ‘एक सशक्त समाज तभी बन सकता है जब स्त्री और पुरुष दोनों को समान अधिकार और सम्मान मिले। हमें महिलाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए कि वे अपने सपनों को पूरा करें और समाज में अपना योगदान दें।, सगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रो. चन्दा देवी, इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज ने कहा कि ‘विकसित भारत में स्त्रियों की भागीदारी विविध संगठनों एवं संस्थानों योगदान दे रही हैं। निरंतर उनकी शेेक्षिक, सामाजिक उन्नति उनकी स्थिति को मजबूत बना रही हैं।
संगोष्ठी की विशिष्ट वक्ता डॉ. मुदिता तिवारी, सहायक आचार्य आर्यकन्या डिग्री कालेज, प्रयगाराज ने कहा कि ‘राममनोहर लोहिया ने समानता के लिए जिन सप्त क्रांतियों की बात की थी उसके लिए संघर्ष करते हुए महिलाएं निरंतर आगे बढ़ी हैं। देश के विकास में उनका योगदान नौकरी करने और लाभ कमाने तक ही सीमित नहीं है।
प्रथम सत्र का संचालन डॉ. आकांक्षा पाल सहायक आचार्य सी.एम.पी. डिग्री कालेज, प्रयागराज ने तथा द्वितीय सत्र का संचालन डॉ. नीलिमा मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के अन्त में धन्यवाद ज्ञापन एकेडेमी की कोषाध्यक्ष पायल सिंह ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्वानों में डॉ. उदय प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष, हिन्दुस्तानी एकेडेमी उ0 प्र0, प्रयागराज डॉ. दिलीप सरदेसाई, डॉ. अजीत कुमार सिंह, सचिव हिन्दुस्तानी एकेडेमी उ0 प्र0, प्रयागराज, डॉ. शर्वेश पाण्डेय, डॉ. शुभम सिंह डॉ. उषा मिश्रा, डॉ. विरेन्द्र कुमार तिवारी, रघुनाथ द्विवेदी, डॉ. संजय सिंह, डॉ. उषा मिश्रा, विवेक शत्यांशू, गोपालजी पाण्डेय रोहित त्रिपाठी ‘रागेश्वरÓ सहित शोधार्थी एवं शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

