प्रयागराज,07 मार्च (आरएनएस)। भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वाधान में 15 मार्च 2026 को मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती के साथ साथ पार्टी अपने स्थापना दिवस की छठी वर्षगांठ यमुनापार की तहसील बारा विकास खण्ड जसरा के जारी बाजार स्थित चंद्रमुखी गेस्ट हाउस (निकट कृषक इण्टर कालेज) में “संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ” सम्मेलन करके पार्टी के छठे स्थापना दिवस के साथ जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए गांव-गांव, मोहल्ले-मोहल्ले जनसंपर्क अभियान चला रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए घर-घर जाकर मीटिंग़ करके आपस में संवाद भी कायम किया जा रहा है और अधिक से अधिक लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। आजाद समाज पार्टी के समर्थकों से आह्वान किया जा रहा है कि आपसी भाईचारा बनाकर परम पूज्य बाबा साहब और मान्यवर कांशीराम साहब के मिशन को आगे बढ़ाए। संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और भाईचारे के लिए एकजुट हों और 15 मार्च को अपनी ताकत दिखाए।
भीम आर्मी चीफ आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद भाई एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद के आह्वान पर बहुजन नायक कांशीराम की 15 मार्च को 92वीं जयंती के अवसर पर राजधानी के बगल स्थित बाराबंकी में पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा होगा। आसपा ने कांशीराम जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए बाराबंकी चलो का आह्वान किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

