रायपुर, 07 मार्च (आरएनएस)। रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय गुंडा-बदमाशों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान थाना विधानसभा क्षेत्र से 2, थाना माना से 2, थाना खरोरा से 1, थाना तिल्दा-नेवरा से 5 और पुलिस चौकी सिलयारी क्षेत्र से 8 आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। इस तरह कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस अभियान के दौरान थाना विधानसभा पुलिस ने आरोपी करन नौरंगे को अवैध चाकू रखने के मामले में गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चाकू बरामद कर उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वहीं थाना खरोरा में दर्ज अपराध क्रमांक 124/26 के मामले में पुलिस ने रूपेश उर्फ रूपु गेंडरे, पिता भूपेंद्र गेंडरे, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम भेजरीडीह, वार्ड क्रमांक 09, थाना खरोरा जिला रायपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2) और 118(1) भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे भी जेल भेज दिया गया है।
0

