भोपाल,07 मार्च (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध झुग्गी, चबूतरे, छप्पर, नाली पर रखी फर्शियों को तोड़ा एवं ठेले, गुमठी, पान पार्लर, काउंटर, कुर्सी, स्टूल, टेबिल, गन्ने की चरखी, फुटपाथ एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगी सब्जी आदि की दुकानें, दुकानों के बाहर रखा सामान, आवागमन में बाधक चार पहिया वाहनों आदि को हटाया साथ ही ठेले, बोर्ड, गुमठी, ड्रम, कैरेड, टेबिल, स्टूल, कुर्सी आदि जप्त करने की कार्यवाही की।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शनिवार को कटारा स्प्रींग वैली, होषंगाबाद रोड, ग्राम भौंरी 11 मील चौराहा, कोलार डी-मार्ट, ललिता नगर, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, न्यू मार्केट, सेकेण्ड स्टाप, नर्मदा भवन, शाहपुरा, एम.पी.नगर जोन-01,02, रानी कमलापति रेल्वे स्टेषन, एम्स गेट नंबर-2,3, अमराई, अयोध्या बायपास, अषोका गार्डन, दषहरा मैदान, इकबाल कालोनी, परिक्रमा पार्क, पुष्पा नगर, चांदबढ़, सेमरा, हमीदिया रोड, रेल्वे स्टेषन प्लेटफार्म नंबर-06, चौक बाजार, जुमेराती, लोहा बाजार, आजाद मार्केट, बोट क्लब, जहांगीराबाद, पुरानी सब्जी मण्डी, भानपुर ब्रिज आदि से अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए ग्राम भौरोपुर होशंगाबाद रोड में अवैध बनीं 01 झुग्गी, दशहरा मैदान अशोका गार्डन में अवैध बना 01 चबूतरा, सेमरा में बांस बल्ली के अवैध छप्पर, इकबाल कालोनी अशोका गार्डन क्षेत्र में नाली पर रखी अवैध फर्शियां को तोड़ा। निगम अमले ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए ठेले, गुमठी, पान पार्लर, काउंटर, कुर्सी, स्टूल, टेबिल, गन्ने की चरखी, फुटपाथ एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगी सब्जी आदि की दुकानें, दुकानों के बाहर रखा सामान, आवागमन में बाधक चार पहिया वाहनों आदि को हटाया साथ ही 09 ठेले, 04 लोहे के बोर्ड, 01 गुमठी, 06 प्लास्टिक टूटे ड्रम, 19 टूटे कैरेड, 06 फोल्डिंग टेबिल, 01 लोहे का स्टूल, 19 फाईबर की टूटी कुर्सी आदि जप्त करने की कार्यवाही की।

