भोपाल,07 मार्च (आरएनएस)।महापौर मालती राय होली मिलन महोत्सव 2026 में सम्मिलित हुई और फूलों से होली खेलकर उपस्थितजन को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर पूर्व पार्षद मोनू गोहल, समाजसेवी रूचिका सचदेवा, हाउस ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं स्थानीय रहवासीगण मौजूद थे।
महापौर मालती राय शनिवार को ई-2 अरेरा कालोनी स्थित नर्सरी पार्क में आयोजित होली मिलन महोत्सव 2026 में सम्मिलित हुई और फूलों से होली खेलकर उपस्थितजन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। महापौर राय ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार भी वितरित भी किये।

