छिंदवाड़ा , 08 मार्च (आरएनएस)। भारत की अग्रणी आईवीएफ चैन इन्दिरा आईवीएफ ने छिंदवाड़ा में अपने नए फर्टिलिटी सेंटर का शुभारंभ किया है। यह शुरूआत इस क्षेत्र में संगठित और तकनीक-सक्षम फर्टिलिटी केयर सेवाओं की उपलब्धता को और सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। यह सेंटर छिंदवाड़ा में शुरू किया गया है। फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सर्विसेज की सम्पूर्ण सुविधाओं से सुसज्जित यह सेंटर रोगियों को इन्दिरा आईवीएफ के स्टेण्डर्ड क्लिनिकल प्रोटोकॉल और लेबोरेटरी सिस्टम के माध्यम से उपचार सेवाएं प्रदान करेगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आईएमए छिंदवाड़ा प्रेसिडेंट डॉ. अल्पना शुक्ला, फोग्सी छिंदवाड़ा की प्रेसिडेंट डॉ. श्वेता पाठक का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर गायनेकोलॉजिस्ट एंड इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट, सेंटर हेड इन्दिरा आईवीएफ नागपुर डॉ. अंशुल भीवापुरकर और जनरल एंड लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. रोशन भीवापुरकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इसके साथ ही गायनेकोलॉजिस्ट एंड इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट, इन्दिरा आईवीएफ छिंदवाडा सेंटर हेड डॉ. निशिका माता जुनेजा तथा ऑर्गेनाइजेशन के अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधि और चिकित्सक भी मौजूद रहे। उद्घाटन के अवसर पर आईएमए छिंदवाड़ा प्रेसिडेंट डॉ. अल्पना शुक्ला ने कहा कि जिला स्तर पर हेल्थकेयर को सशक्त बनाना इसलिए अत्यंत आवश्यक है कि परिवारों को समय पर चिकित्सा परामर्श मिल सके। छिंदवाड़ा में फर्टिलिटी सेंटर की शुरुआत से लोगों को अब उपचार और परामर्श के लिए बड़े शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी, जिससे उन्हें स्पेशलाइज्ड केयर प्राप्त करने में समय की बचत होगी। इस उद्घाटन के साथ इन्दिरा आईवीएफ ने अपना राष्ट्रीय विस्तार जारी रखा है यह सेंटर पूरे भारत में 200+ क्लिनिकों के नेटवर्क में जुड़ गया है। छिंदवाड़ा पुरुष और महिला दोनों की निःसंतानता संबंधी समस्याओं के लिए फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सर्विसेज प्रदान करेगा, जिन्हें स्टेण्डर्ड लेबोरेट्री प्रक्रियाओं, इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड्स और पेशेंट सेफ्टी सिस्टम का समर्थन प्राप्त होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

