चंडीगढ़ ,09 मार्च (आरएनएस)। हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर उनका हालचाल जानने के लिए नेताओं कार्यकर्ताओं और समर्थकों का तांता लगा रहा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण भी उनके आवास पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान सिविल सेवा परीक्षा में 243वीं रैंक हासिल करने वाले अंबाला छावनी निवासी मुकुल जिंदल ने भी अनिल विज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। मुकुल जिंदल के पिता सुमित जिंदल सहित अन्य परिजन भी इस अवसर पर मौजूद रहे। स्वतंत्रता सेनानी के प्रपौत्र मुकुल की सफलता पर अनिल विज ने उन्हें लड्डू खिलाकर बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि पूरे अंबाला और हरियाणा के लिए गर्व की बात है। मुकुल ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है और यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की है।
इसके अलावा अंबाला फुटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी विज के आवास पहुंचकर उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान बीएस बिंद्रा अरुणकांत अरविंद और केपी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
पूर्व श्रम मंत्री अनूप धानक भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल और भाजपा नेता पदम ढुल सहित कई नेताओं ने भी अनिल विज से मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर संत विकासदास महाराज ने उनकी प्रशंसा करते हुए पंक्तियां गुनगुनाईं अनिल विज फिर से तेरी मेहनत रंग लाएगी।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

