पटना 09 march, (Rns) । उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारियों की चल रही हड़ताल पर कड़ा रुख अपनाया है।
विभाग संभालने के 100 दिन पूरे होने पर पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अधिकारी जल्द काम पर नहीं लौटे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीएम की समृद्धि यात्रा शुरू हो रही है, यदि वे नहीं लौटे तो निलंबन की कार्रवाई शुरू की जाएगी। समय रहते लौट जाएं। नहीं लौटेंगे तो हम स्थायी बहाली के विकल्प पर भी विचार करेंगे।
*संयोग नहीं पूरे योजनाबद्ध तरीके से की गई हड़ताल*
सिन्हा ने कहा कि यह हड़ताल अचानक नहीं बल्कि योजनाबद्ध तरीके से की गई है। पहले अंचलाधिकारी और उसके बाद कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से आम जनता के काम प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति को गंभीरता से देख रही है और हड़ताल की समयसीमा खत्म होते ही लंबित करीब 40 लाख परिमार्जन मामलों का हर हाल में निपटारा कराया जाएगा, ताकि लोगों की शिकायतें दूर हो सकें।

