भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह यशस्वी राज वर्धन के घर पहुंचे और बाबा हरिहरनाथ का प्रसाद व प्रतीक चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं
दिघवारा, 9 मार्च (आरएनएस)। सारण जिले के दिघवारा प्रखंड अंतर्गत मलखाचक गांव निवासी यशस्वी राज वर्धन ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया 11वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। उनकी सफलता से गांव और पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। इस मौके पर भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह उनके घर पहुंचे और बाबा हरिहरनाथ का प्रसाद व प्रतीक चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं। यशस्वी राज वर्धन प्रसिद्ध चिकित्सक स्व. डॉ. आरपी सिंह के पौत्र और बिहार सरकार के सहकारिता विभाग के निबंधक आइएएस रजनीश सिंह के पुत्र हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना से, इंटर मॉडर्न स्कूल, दिल्ली से और कंप्यूटर साइंस में स्नातक दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से किया है। बधाई देने वालों में पूर्व प्रधानाध्यापक प्रदुमन सिंह, टोनू सिंह, छोटू सिंह, भाजपा नेता मोनू सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह सहित अनेक लोग रहे। ग्रामीणों ने कहा कि यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है और पूरे सारण के लिए गौरव का क्षण।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

