कुशीनगर, 09 मार्च (आरएनएस)। जनपद के रविन्द्रनगर धूस पुलिस ने धोखाधड़ी व कूटरचित तरीके से फर्जी आईएफएस अधिकारी बनकर देहात के लड़को को नौकरी आदि दिलाने का झांसा देते हुए अनुचित लाभ लेने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में यह सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति फर्जी आईएफएस अधिकारी बनकर धोखाधड़ी व कूटरचित के माध्यम से अलग अलग सरकारी विभागों में फर्जी कार्ड को दिखाकर देहात के लड़को को नौकरी आदि दिलाने का झांसा देते हुए अनुचित लाभ ले रहा है। सूचना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना रविन्द्रनगर धूस एवं स्वाट की संयुक्त पुलिस टीमें लगाई गयी थी। जिसके क्रम में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बीते 08 मार्च को अभियुक्त पवन चौहान पुत्र रामबदन चौहान निवासी अवरवा थाना हाटा कोतवाली, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से एक अदद आईडेन्टीटी कार्ड, दो अदद आधार कार्ड फर्जी व कुटरचित, एक अदद निर्वाचन कार्ड, पाँच अदद एटीएम कार्ड, तीन अदद मोहर, एक अदद इंकपैड, एक अदद इलिमिनेट, एक अदद डायरी, 02 अदद मोबाईल रेडमी व लावा बेनको, दो अदद प्रोटोकाल पेपर बरामद किया। पुलिसिया पूछताछ में अभियुक्त पवन चौहान द्वारा बताया गया कि वह कूट रचित और धोखाधड़ी के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों से अनुचित लाभ प्राप्त करने का कार्य करता है। उसने खुद को आई एफ एस अधिकारी बताते हुए एक फर्जी आईडेन्टीटी कार्ड के आधार पर कूट रचित प्रोटोकॉल तैयार करता है तथा उसे ईमेल के माध्यम से विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भेजता है, ताकि उसकी धोखाधड़ी को वैधता प्रदान की जा सके। इसी माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के युवकों को नौकरी दिलाने, प्रमोशन या अन्य सरकारी लाभ प्रदान करने का झांसा देकर उनसे पैसे वसूला जाता है। उसके पास बरामद फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड, एटीएम कार्ड, मोहरें, इंकपैड तथा अन्य सामग्री इसी प्रकार की धोखाधड़ी एवं जालसाजी के लिए इस्तेमाल की जाती है। पुलिस टीम ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार मु0अ0सं0 033/2026 धारा 204,318(2), 319(2),318(4),336(2),338,336(3),340(2) बीएनएस थाना रविन्द्रनगर धूस में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

