सोनपुर, 10 मार्च (आरएनएस)। बाभनगाँवा गांव की बेटी शिवानी कुमारी ने यूपीएससी परीक्षा में 578वीं रैंक लाकर परिवार, सोनपुर और बिहार को गौरवान्वित किया। परिणाम पहुंचते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई, घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने आवास पर पहुंच कर बाबा हरिहरनाथ का प्रसाद और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर नाना कृष्णा सिंह, माता रूबी देवी, पिता एसआई राकेश सिंह, पंकज सिंह, भाजपा नेता आशीष सिंह, जिला परिषद सदस्य गलोक सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज सिंह, भाजपा नेता मोनू सिंह, नीरज सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। सांसद राजीव प्रताप रूडी ने दूरभाष पर शिवानी और परिजनों को बधाई दी। शिवानी का जन्म साधारण किसान परिवार में हुआ—दादा स्व. रामबचन सिंह उन्हें कामयाब होते देखना चाहते थे। उनकी शुरुआती शिक्षा गांव में ही हुई। शिवानी एक भाई-बहन में बीच की संतान हैं। ननिहाल सरैया में भी जश्न का माहौल है और लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं।

