कानपुर 10 March, (Rns): अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान मारियानी चौबेपुर कानपुर नगर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार एवं कौशल विकास के प्रति प्रेरित करना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एकल समिति कानपुर डिवीजन कौशल से सरिता प्रहलादिक जी और गीता जी NABARD से डीडीएम राहुल यादव जी जिला कृषि अधिकारी प्राची पाण्डेय जी जिला सहकारी बैंक कानपुर नगर से जीएम विशाखा गौतम जी शाखा प्रबंधक यूको बैंक चौबेपुर कानपुर नगर से शैली कश्यप जी और संस्थान के निदेशक श्री मती शिवांगी जायसवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, स्वरोजगार अपनाने तथा विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। अतिथियों ने महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण में RSETI की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।
इस अवसर पर उपस्थित प्रशिक्षार्थियों एवं महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और कार्यक्रम को अत्यंत उत्साह एवं प्रेरणा के साथ मनाया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया ग़या संस्थान की निदेशक महोदया द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की थीम के बारे में बताया जो के (गिव टू गेन ) है जिसका उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार कौशल ज्ञान न्याय व वित्तीय समावेशन के माध्यम से सशक्त होकर आत्मनिर्भर बनाना होता है साथ ही बताया कि महिलाएं ना केवल रीढ़ की हड्डी है बल्कि वे आज हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो कर प्रगति कर रही है और कार्यक्रम का समापन DDM NABARD राहुल यादव सर ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया साथ ही महिलाओं के उत्थान पर नाबार्ड की भूमिका पर प्रकाश डाला और अंत में सभी अतिथियों ने संस्थान में आयोजित आरसेटी बाज़ार का भ्रमण किया और सभी सफल उद्यमियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में अधिक सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाए दीं।

