रायपुर 10 मार्च 2026(आरएनएस) विश्व महिला दिवस के अवसर पर रायपुर के होटल किंगसवे में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा भव्य शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मानवाधिकार संरक्षण तथा समाज सेवा के प्रति समर्पण का संकल्प लिया। समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठन से जुड़े सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बी. के. त्रिपाठी, निर्देशक एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय रायपुर उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के चेयरमैन सुरेश सिंह तोमर और कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार महौत ने की। समारोह के दौरान अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण, मानवाधिकार संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
मंच का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चौहान और संदीप राय ने किया। संगठन को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ पदाधिकारी मनोज दास और बृज बिहारी पंडित के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रकाश शर्मा और अनादि पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर रायपुर में संगठन के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन भी मुख्य अतिथि द्वारा महिलाओं के हाथों कराया गया, जिसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया। समारोह में संगठन के नरसिंह चरण मुनि, अनुज जायसवाल, संदीप राय, रमेश अहिरवार, विद्या राठौड़, पुकेश्वर दास, लखेश्वर वैष्णो, अमोल दास, दुर्गा महंत, शैलेंद्र देवांगन, पुनारद साहू सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापिका दुर्ग रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजन को सफल बनाने में रायपुर के जनमानस का भी भरपूर सहयोग देखने को मिला।

