०महिलाओं की शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु 13 मार्च को जगदलपुर में
सुकमा,11मार्च(आरएनएस)। जिले के 22 केस सहित कुल 85 मामलों की होगी सुनवाई
सुकमा छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष अभियान 13 मार्च को जगदलपुर में चलेगा, जिसका मुख्य केंद्र इस बार बस्तर संभाग को बनाया गया है।राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का समापन 13 मार्च को होगा। सुनवाई के लिए सुकमा जिले के 22 केस सहित कुल 85 मामलों की सुनवाई की जाएगी। जो कलेक्ट्रेट बस्तर के प्रेरणा कक्ष में आयोजित की जाएगी, इस दौरान बस्तर संभाग के सभी सात जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव, नारायणपुर, कांकेर, बीजापुर और सुकमा की पीडि़त महिलाओं की शिकायतों पर सीधी सुनवाई कर उन्हें न्याय दिलाया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, बस्तर संभाग प्रभारी दीपिका शोरी, सह-प्रभारी ओजस्वी मंडावी एवं सरला कोसरिया उपस्थित रहेंगी।पीडि़त महिलाएं अपनी शिकायतों के लिए रायपुर स्थित आयोग के कार्यालय (शास्त्री चौक) में संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा सहायता के लिए वाट्सअप नंबर 9098382225 या ईमेल cgmahilaayog@gmail.com पर भी अपनी बात रखी जा सकती है।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

