सोनपुर, 11 मार्च (आरएनएस)। सोनपुर विधानसभा के हाराजी निवासी वास्तु विहार, रियल एस्टेट के सीईओ विनय तिवारी की माता के श्राद्धकर्म में भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने शामिल होकर तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया। कार्यक्रम में भोजपुरी गायक व दिल्ली सांसद मनोज तिवारी, विधायक मितलेश तिवारी, DMD धीरेन्द्र सिंह, भाजपा नेता नागेंद्र सिंह, रितेश बाबा, मंडल अध्यक्ष मंटू बाबा, पूर्व मुखिया हरी सहनी, मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य उपस्थित रहे। विनय तिवारी और भाई दिनेश तिवारी ने श्राद्ध कार्यक्रम विधिपूर्वक संपन्न किया; अतिथियों के स्वागत, प्रसाद और दान-सम्मान का वे स्वयं ध्यान रख रहे थे, जिसकी लोगों ने सराहना की। मनोज तिवारी ने माँ की स्मृति में भावपूर्ण भजन गाया, जिसे सुनकर माहौल शोक और ममत्व से भर गया। स्थानीय लोगों ने आयोजन की सादगी और व्यवस्था की प्रशंसा की, और कहा कि हाराजी में इस तरह का समादर ग्रामीण परंपराओं की गरिमा को दिखाता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

