New Delhi 11 March, (Rns) /- विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद में प्रस्ताव लाने की तैयारी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, इसके लिए सांसदों के हस्ताक्षर जुटा लिए गए हैं और नोटिस गुरुवार या शुक्रवार को लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में दिया जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार, अब तक लोकसभा के लिए करीब 120 सांसदों और राज्यसभा के लिए करीब 60 सांसदों ने नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं। नियमों के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के प्रस्ताव के लिए लोकसभा में कम से कम 100 सांसदों और राज्यसभा में 50 सांसदों के हस्ताक्षर जरूरी होते हैं

