रुड़की,11 मार्च (आरएनएस)। नगर निगम के अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। सफाई कार्य फट होने से शहर में गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक कूड़े के ढेर नजर आने लगे हैं। बुधवार को नगर निगम सभागार में मेयर और अधिकारियों के साथ ढाई घंटे की बैठक के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका। कर्मचारी अब आश्वासन नहीं, समाधान की मांग पर अड़े हुए हैं। बुधवार दोपहर नगर निगम की मेयर अनीता देवी अग्रवाल, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप और नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी ने आंदोलनकारी कर्मचारियों को बातचीत के लिए बुलाया। निगम सभागार में करीब ढाई घंटे तक एक-एक बिंदु पर चर्चा हुई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

