रुद्रपुर,11 मार्च (आरएनएस)। शराब के नशे में पुलिस को फायरिंग की झूठी सूचना देना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत कार्रवाई की है। मंगलवार को बैगुल, शक्तिफार्म निवासी रनवीर सिंह ने पुलिस को 112 पर फोन कर उसके चाचा के फायरिंग करने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही शक्तिफार्म पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला शराब के नशे में रनवीर ने पुलिस को फायरिंग की झूठी शिकायत दर्ज कराई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

