रुद्रपुर,11 मार्च (आरएनएस)। विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने दमगढ़ा में प्रशासन की मौजूदगी में दबंगों द्वारा सवा सौ एकड़ भूमि पर खड़ी फसल जोतने का मामला उठाया। कापड़ी ने कहा कि दिनदहाड़े दबंगों ने पुलिस प्रशासन और पीएसी की मौजूदगी में बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्रॉलियों से किसानों की खड़ी फसल जोत दी। विधायक ने बताया कि 31 जनवरी को खटीमा के दमगढ़ा में प्रशासन की मौजूदगी में 121 एकड़ कृषि भूमि पर खड़ी गन्ना, लाही और गेहूं की फसल को जोतकर कानून व्यवस्था को धता बताया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश फैल गया था और महापंचायत कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके बावजूद अब तक प्रशासन ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश के आला अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराने के बाद भी इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई, जो चिंताजनक है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

