कोटद्वार,11 मार्च (आरएनएस)। राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की पहल पर महिला सशक्तीकरण पर कार्यक्रम हुआ। आर्ट गैलरी में चित्रों के माध्यम से भारतीय इतिहास में विशिष्ट महिलाओं के योगदान को साझा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. हरिश्चंद्र एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रियंवद ने किया। प्रियंवद ने छात्राओं को स्वयं के लिए आगे आने व सभी क्षेत्रों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास पर जोर देने की बात कही। कण्व किरण ग्रुप के सदस्य गौतम नेगी ने कहा कि महिला केवल एक गृहिणी ही नहीं बल्कि समाज की रीढ़ है। आंतरिक गुणवत्ता विनिश्चयं प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. विनय देवलाल ने कहा कि समाज को महिलाओं के प्रति अपनी सोच को बदलने की आवश्यकता है। डॉ. गीता रावत शाह ने छात्राओं से सामाजिक मर्यादाओं का पालन करते हुए अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की अपील की। डॉ. इंदू मलिक ने महिलाओं को अपनी मूल प्रकृति में रहते हुए समाज में चुनौतियों का सामना करने को कहा। डॉ. उषा सिंह ने छात्राओं को अपनी क्षमताओं को विकसित करने व नवाचार के क्षेत्र में आगे बढऩे की सलाह दी। दीप्ति मैठाणी ने काव्य के माध्यम से छात्राओं को आगे बढऩे को प्रेरित किया।प्राचार्य प्रो. डॉ. हरिश्चंद्र ने छात्राओं को सभी क्षेत्र में अपना योगदान बढ़ाने के साथ साथ तकनीकी शिक्षा के आयामों को आत्मसात करते हुए आगे बढऩे को कहा। इस अवसर पर डॉ. अंजू थपलियाल, कण्व किरण ग्रुप के गौरव, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

