चित्रकूट 11 मार्च (आरएनएस)। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदो की सीधी भर्ती परीक्षा को संपन्न कराने को लेकर एसपी एके सिंह की अध्यक्षता में कान्हा सभागार में ब्रीफिंग की गई। जिले के सात परीक्षा केन्द्रों में होने वाली परीक्षा को एडीएम चन्द्रशेखर, परीक्षा नोडल एएसपी सत्यपाल सिंह, एसडीएम मऊ ऋषिरमन, एसडीएम न्यायिक राकेश पाठक, सौरभ यादव, पूजा गुप्ता, सीओ अरविन्द वर्मा, राजकमल, फहद अली मौजूद रहे। एसपी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सतर्क दृष्टि बनाएं रखें। केन्द्रों का लगातार भ्रमण करते रहे। परीक्षा गेट पर सघन तलाशी ली जाए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे संचालित रहना चाहिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

