चित्रकूट 11 मार्च (आरएनएस)। बंधोइन में बुधवार को अष्टमी के अवसर पर मेले का आयोजन हुआ। मां जालपा माता की पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी।
बनकट ग्राम पंचायत अंतर्गत बंधाईन मजरे में आयोजित इस मेले में भक्त नारियल, चना, बतासा, पान, अठवाई, हलुआ, अबीर और गुलाल लेकर पूजा में शामिल हुए। बंधोइन देवी पूजा समिति के अशोक यादव, हरीनारायण पटेल, प्रीतम पटेल, राजकुमार वर्मा और मंगल वर्मा ने मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मेला क्षेत्र में खान-पान, गृहस्थी और खिलौने की दुकानें भी सजी थीं। आसपास के दस से अधिक गांव के लोग भी मेले में पहुंचे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

