चित्रकूट 11 मार्च (आरएनएस)। मुख्य मुख्य अधिकारी की अध्यक्षता में नो स्मोकिंग डे के संबंध में बैठक संपन्न हुई। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को सीएमओ ने शपथ दिलाई गई। कार्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद को तंबाकू मुक्त बनाने में बनाने के महा अभियान में सच्चे मन के साथ सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। कहा कि व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं जन स्वास्थ्य की दृष्टि में वह स्वयं तंबाकू का सेवन नहीं करेंगे तथा कार्यालय के कर्मचारियों से तंबाकू का सेवन न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कहा कि अपने कार्य स्थल को तंबाकू मुक्त करने के लिए पूरी तन्मयता के साथ योगदान देंगे।
सीएमओ ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को धूम्रपान छोडऩे के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

