मेरठ 12 मार्च (आरएनएस )। आज सर्किट हाऊस में उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या श्रीमती मीनाक्षी भराला, मा0 सदस्या श्रीमती मनीषा अहलावत तथा मा0 सदस्या डा0 हिमानी अग्रवाल द्वारा महिलाओं से संबंधित मामलों में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान कुल 28 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें मुख्य रूप से Óघरेलू हिंसा, दहेज उत्पीडऩ, पारिवारिक विवाद, संपत्ति विवाद, भरण-पोषण, पुलिस कार्रवाई से संबंधित शिकायतें तथा अन्य महिला उत्पीडऩ से जुड़े मामलेÓ सम्मिलित थे। माननीय सदस्यों द्वारा प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी मामलों का Óसमयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारणÓ सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि पीडि़त महिलाओं को त्वरित न्याय एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।
मा0 सदस्या श्रीमती मीनाक्षी भराला ने कहा कि सभी अधिकारी महिलाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर करें। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह खुलकर अपनी बात रखें। उन्होने कहा कि पुलिस अधिकारी महिला उत्पीडन से संबंधित घटनाओं का संज्ञान प्राथमिकता पर लेते हुये त्वरित कार्यवाही करे।
मा0 सदस्या डा0 हिमानी अग्रवाल ने कहा कि पीडित महिलाओ के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे है, संबंधित विभागीय अधिकारी महिलाओ को सरकारी कार्यक्रम व योजनाओ से जोडकर लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। मा0 सदस्या श्रीमती मनीषा अहलावत ने निर्देशित किया कि केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओ में महिलाओ को प्राथमिकता दी जाये। विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओ से महिलाओ को जोडा जाये जिससे महिलाओ को सशक्त करने हेतु उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
जनसुनवाई के उपरांत मा0 सदस्यो द्वारा बालगृह सूरजकुंड तथा वृद्धा आश्रम गंगानगर मेरठ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थानो में रह रहे बच्चो एवं वृद्धजनो को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओ की जानकारी प्राप्त की गई। मा0 सदस्यो ने संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया कि संस्थान में रह रहे बच्चो एवं वृद्धजनो की देखभाल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओ को बेहतर ढंग से सुनिश्चित किया जाये।
इस अवसर पर श्री अभिषेक पटेल (सीओ महिला थाना), सीता सिंह (एसएचओ महिला थाना), जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, जिला मिशन कोडिनेटर महिला एवं बाल विकास विभाग खुशबू शर्मा व विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

