मेरठ 12 मार्च (आरएनएस )। जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0 जवाहर भवन, लखनऊ के पत्र द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह मार्च, 2026 में आवंटित खाद्यान्न का नि:शुल्क वितरण दिनांक 12 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक वितरण कराया जायेगा, जिसमें अन्त्योदय श्रेणी के कार्डधारको को 21 किलो गेहूॅ व 14 किलो चावल (कुल 35 किलो खाद्यान्न) एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारको को उनसे सम्बद्व यूनिटों पर 03 किलो गेहूॅ व 02 किलो चावल (कुल 05 किलो खाद्यान्न) का नि:शुल्क वितरण एंव अन्त्योदय कार्डधारको को त्रैमास जनवरी, फरवरी, मार्च, 2026 के सापेक्ष 03 क्रिग्रा0 चीनी प्रति कार्ड रू0 18 प्रति क्रिग्रा0 की दर से रू 54/- में वितरण किया जायेगा। अन्त्योदय कार्डधारको को चीनी के सम्बन्ध में पोर्टेबिलिटी की सुविधा अनुमन्य नही होगा। लाभार्थी अपनी मूल दुकान से ही चीनी प्राप्त कर सकेंगे। उक्त योजनान्तर्गत गेहू चावल चीनी के वितरण की अन्तिम तिथि दिनांक 28 मार्च 2026 होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

