मेरठ 12 मार्च (आरएनएस )। सदर बाजार क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय मुस्लिम किशोरी के परिजनों ने एक वाल्मीकि युवक पर अपनी पुत्री के अपहरण का आरोप लगाया है। किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर ब्रहस्पतिवार को पीडि़त परिजनों ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा कर दिया। अधिकारियों ने मामले में कार्यवाही के आदेश दिए हैं।
रजबन बड़ा बाजार निवासी आसिफ अपने परिवार की महिलाओं और क्षेत्रवासियों के साथ ब्रहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। आसिफ ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी सोफिया बीती पांच मार्च से लापता है। जिसकी गुमशुदगी उसने सदर थाने में दर्ज कराई थी।
आसिफ के मुताबिक बुधवार को उसकी बड़ी बेटी अल्फिया ने बताया कि क्षेत्र का ही रहने वाला जोंस वाल्मीकि नाम का युवक सोफिया का अपहरण करके ले गया था। जोंस ने अल्फिया को धमकी दी थी कि यदि उसने किसी से कुछ कहा तो उसके पिता की हत्या कर देगा। जिसके चलते अल्फिया ने कई दिन तक किसी के सामने मुंह नहीं खोला।
पीडि़त परिजनों ने अपनी बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। अधिकारियों ने मामले में कार्यवाही के आदेश दिए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

