मेरठ 12 मार्च (आरएनएस )। होली के दिन भावनपुर थाना क्षेत्र में एक परिवार पर हमला करने वाले दबंगों ने मुकदमे में फैसले का दबाव बनाने के लिए अपने ही घर पर गोली चलवा ली। इसके बाद पुलिस पीडि़त पक्ष के कुछ युवकों को उठाकर ले गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ब्रहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पर हंगामा करते हुए निर्दोषों को छोड़े जाने की मांग की।
भावनपुर थाना क्षेत्र के राली चौहान गांव के रहने वाले दर्जनों ग्रामीण ब्रहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के रहने वाले कुछ दबंगों ने चार मार्च को होली के दिन रविंद्र और मोनू पर हमला करते हुए उन्हें लहूलुहान कर दिया था। इस मामले में आधा दर्जन दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
आरोप है कि इसी मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए बुधवार को दबंगों ने अपने साथियों को बुलवाकर अपने घर पर गोली चलवा ली। इसके बाद दूसरे पक्ष के खिलाफ फायरिंग का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दे दी। देर रात पुलिस दूसरे पक्ष से रिंकू, बिट्टू, मनीष और मोनू सहित एक अन्य युवक को घर से उठाकर ले गई। जबकि इनमें से कोई युवक घटना में शामिल नहीं था। अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

