मेरठ 12 मार्च (आरएनएस )। युवा कल्याण विभाग एवं विद्या विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग का दूसरा दिन भी उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहा। विद्या विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस जोन स्तरीय प्रतियोगिता में बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जनपदों से आए सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं ने पूरे जोश के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिस्पर्धा के दूसरे दिन समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में विद्या विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.हिरेन दोशी मौजूद रहे।
विद्या विश्वविद्यालय में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग मेरठ, संयुक्त विकास आयुक्त मेरठ मंडल के सकुशल मार्गदर्शन में चल रहे जोन स्तरीय ग्रामीण खेल लीग के दूसरे दिन कबड्डी, वॉलीबॉल और फुटबॉल प्रतियोगिताओं के रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए। कबड्डी बालक वर्ग के सीनियर वर्ग में मेरठ की टीम, जूनियर में बागपत की टीम और सब जूनियर में सहारनपुर की टीम विजेता रही।
फुटबॉल प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में मेरठ की टीम, जूनियर में गाजियाबाद की टीम और सब जूनियर में बुलंदशहर की टीम विजेता रही। वॉलीबॉल में सीनियर वर्ग में बागपत की टीम, जूनियर में गाजियाबाद की टीम और सब जूनियर में मेरठ की टीम विजेता रही।
समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को विद्या विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ हिरेन दोशी और रजिस्ट्रार विजय कुमार दुबे ने सभी को प्रशस्ति-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्या विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.हिरेन दोशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजनों का विशेष महत्व है, जो युवाओं को राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढऩे के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक, अधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन में युवा कल्याण विभाग एवं विद्या विश्वविद्यालय के अधिकारियों और स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसमें युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल मेरठ मंडल के जिला युवा कल्याण अधिकारी वैश्विक डबास, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गौरव कुमार एवं महिपाल सिंह गौतमबुद्ध नगर, के साथ विद्या विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विजय कुमार दुबे, विद्या ग्लोबल स्कूल के प्रिंसिपल विनीत सूद, डीन फैकल्टी ऑफ कॉमर्स डॉ. वसुधा शर्मा, डीन रिसर्च डॉ.सुबोध कुमार शर्मा मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में उपनिदेशक संजय कुमार सिंह का मार्गदर्शन के साथ विद्या के क्रीड़ा अधिकारी गंधर्व रस्तोगी, जितेंद्र गिरी क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी गौरव चौधरी, अमित कुमार, रितु, संगीता पंवार, अभिनव, सोनू कुमार, पुलकित त्यागी, आशु शर्मा, अतुल चौधरी, मोहित कुमार व प्रांतीय रक्षक दल के जवान और सभी खेल प्रतिस्पर्धाओं के कोच का योगदान रहा जिन्होंने अनुशासन में रहते हुए शांतिपूर्वक खेल प्रतिस्पर्धा को संपन्न कराया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

