मेरठ 12 मार्च (आरएनएस )। गैस की कालाबाजारी करने वालों पर एसएसपी ने सीधा मुकदमा दर्ज करने के आदेश कर दिए। बुधवार को कई स्थानों पर कालाबाजारी की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की। सूचना लीक होने पर आरोपित फरार हो गए।
एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि रेलवे रोड और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुधवार को गैस कालाबाजारी की सूचना मिली थी। पुलिस की ड्यूटी में बनाकर दोनों स्थानों पर दबिश डाली गई। सूचना लीक होने पर वहां कुछ बरामद नहीं हो पाया है।
एसपी सिटी ने बताया कि गैस की कालाबाजारी करने वालों पर एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने कालाबाजारी करने वाले पांच नाम चिन्हित किए हैं। जिनकी निगरानी भी की जा रही है।
बताया जाता है कि उक्त लोग गैस का घरेलू सिलेंडर 1400 से लेकर 1500 तक का बेच रहे थे। एसपी सिटी ने यह भी बताया कि गैस की कालाबाजारी की कोई जानकारी मिले। उनके ओर संबंधित थाने के मोबाइल नंबर पर सूचना दे सकते है। उक्त कालाबाजारी करने वालों को पुलिस तत्काल ही गिरफ्तार करेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

