सुलतानपुर 12 मार्च (आरएनएस )। जिले के एसडीएम सदर न्यायालय में एक दिलचस्प मामला सामने आया है जहां एक ही प्रकरण में दो अलग-अलग शपथ पत्र दाखिल होने से सवाल खड़े हो गए हैं। मामला पूर्व कोषाधिकारी आत्माराम मिश्रा के पुत्र पशुपतिनाथ मिश्रा से जुड़ा है जिनसे ैक्ड ने एक हफ्ते के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
दरअसल वर्ष 1997 में स्वीकृत भवन मानचित्र संख्या 292/97 के साथ दिए गए शपथ पत्र में भूखंड का क्षेत्रफल 126.48 वर्ग मीटर बताया गया था। लेकिन समय का पहिया घूमते-घूमते जब मामला 22 जुलाई 2023 को नए मानचित्र संख्या 392/23 तक पहुंचा तो उसी जमीन का क्षेत्रफल बढ़कर 157.20 वर्ग मीटर हो गया। अब सवाल यह है कि आखिर जमीन बढ़ी, नाप बदल गई या फिर शपथ पत्र की स्याही ने ही चमत्कार कर दिया? यही पहेली सुलझाने के लिए ैक्ड सदर ने पशुपतिनाथ मिश्रा से एक सप्ताह के भीतर स्पष्ट जवाब मांगा है। नोटिस में साफ कहा गया है कि तय समय में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिला तो मामला केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि विधिक कार्रवाई का रास्ता भी खुल सकता है। फिलहाल निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर सच किस शपथ पत्र में छिपा है. 1997 वाले में या 2023 वाले में।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

