सुल्तानपुर 12 मार्च (आरएनएस )। पंडित राम केदार राम किशोर त्रिपाठी महाविद्यालय, रवानिया पश्चिम सुल्तानपुर में महाविद्यालय की दोनों इकाइयों द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. इंद्रमणि शुक्ल द्वारा किया गया।
समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. शुक्ल ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि सात दिवसीय शिविर के दौरान किए गए सामाजिक कार्यों और अनुभवों को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना ही राष्ट्रीय सेवा योजना का वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और जनहित के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सीटू मिश्रा, डॉ. श्यामकांत, शरद कुमार पाठक, संदीप दुबे, श्यामेंद्र अमरजीत, सुरेश सिंह यादव, राजेंद्र कुमार, अनीस अहमद, शची जायसवाल, सूर्य मणि सहित अन्य शिक्षक एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

