देहरादून,12 मार्च (आरएनएस)। उत्तरांचल विश्वविद्यालय की इकाई की ओर से कोटड़ा सन्तौर गांव में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। 6 से 12 मार्च तक चले इस शिविर में 100 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में कुलाधिपति ने छात्रों को राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को साक्षरता, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही, बच्चों को ‘गुड टच-बैड टच’ और ग्रामीणों को साइबर धोखाधड़ी व डिजिटल साक्षरता की जानकारी दी गई। डॉ. वी.के. श्रीवास्तव और डॉ. मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस अवसर पर प्रो. अजय सिंह, डॉ. एस.के. शाह और विकास जोशी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

