देहरादून,12 मार्च (आरएनएस)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने केंद्र सरकार की नीतियों को देश में गहराते गैस संकट और महंगाई का जिम्मेदार ठहराया है। सीपीएम सचिव अनंत आकाश ने कहा कि इजरायल-ईरान युद्ध और सरकार के अमेरिका के प्रति नतमस्तक रवैये के कारण पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी चरम पर है। आरोप लगाया कि राजधानी देहरादून में घरेलू गैस सिलेंडर ढाई हजार और कमर्शियल सिलेंडर चार हजार रुपये तक में बिक रहे हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रशासन की मिलीभगत से जनता को लूटा जा रहा है। सीपीएम ने बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने और कालाबाजारी रोकने की मांग करते हुए उग्र जन-आंदोलन की चेतावनी दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

