हरिद्वार,12 मार्च (आरएनएस)। शहर में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद होने के बाद बीते चार दिनों में 30 फीसद चाय स्टाल, भोजनालय, ढाबे और फास्ट फूड सेंटर बंद हो गए हैं। इसके साथ आईओसी, बीपीसीएल और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की 14 गैस एजेंसियों पर कॉमर्शियल सिलेंडर का सौ फीसदी बैकलॉग बन गया है। जल्द कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई चालू नहीं होने से बाजारों में खाने-पीने की अधिकांश दुकानों पर समान मिलना बंद हो जाएगा। वहीं, खाद्य सामग्री की दुकानें बंद होने से यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर में अधिकांश खाद्य सामग्री की दुकानों पर अधिकांश सिलेंडर का स्टॉक खत्म होता जा रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

