विकास कार्यों का लिया जायजा
जमशेदपुर 4 मई (आरएनएस)। जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान ने आज वार्ड संख्या 20 के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने जनसमस्याओं का जायजा लिया और कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटों की अधिष्ठापन भी करवाई, ताकि क्षेत्र के निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। दौरे के दौरान अध्यक्ष नौशीन खान वार्ड पार्षद नेहा सिंह के आवास पर भी पहुंचीं, जहां दोनों जनप्रतिनिधियों ने मिलकर पूरे वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों तथा भविष्य की आवश्यकताओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।नौशीन खान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर है और विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

