बंगाल की जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बंगाल की जनता की जीत
बंगाल में सनातन की जीत
अहंकार की हार
रांची 4 मई (आरएनएस)। तीन राज्यों में मिले प्रचंड जीत पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बधाई दी है बंगाल की प्रचंड जीत पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने कहा यह जीत आचार्य रामकृष्ण परमहंस, मां शारदा देवी, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी महान विभूतियों की पावन धरती पश्चिम बंगाल आज परिवर्तन के एक नए दौर की ओर अग्रसर है। वर्षों से चले आ रहे अत्याचार, अनाचार और भ्रष्टाचार के वातावरण से मुक्ति की दिशा में जनता ने सशक्त कदम बढ़ाया है।
वामपंथ के लंबे दौर के बाद तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त जनमानस अब सुशासन, विकास और स्थिरता की नई आशा के साथ आगे बढऩे को तैयार है। पश्चिम बंगाल, जो अब तक पीड़ा और अव्यवस्था से कराह रहा था, अब सुशासन के सूर्योदय की ओर देख रहा है। इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन , राष्ट्रीय नेतृत्व एवं पश्चिम बंगाल के संघर्षशील, समर्पित और जुझारू कार्यकर्ताओं का अभिनंदन। परिवर्तन के आधार बने पश्चिम बंगाल के हर मतदाता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।उन सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को नमन, जिन्होंने अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना बलिदान दिया; यह विजय उन्हीं के त्याग और समर्पण को समर्पित है।आइए, मां काली के आशीर्वाद से हम सभी मिलकर पश्चिम बंगाल को “सोनार बांग्ला” बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

