हरिद्वार,12 मार्च (आरएनएस)। सिंहद्वार स्थित गैस एजेंसी पर भीड़ बेकाबू हो गई। इसके बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। सुबह से गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी लाइन लग गई। कई लोगों को एजेंसी की तरफ से पहले केवाईसी कराने को कहा गया। इस दौरान गैस बुकिंग के फोन नंबर भी बंद हो गए। इससे उपभोक्ताओं के सामने संकट उत्पन्न हो गया। लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख एजेंसी कर्मियों को पुलिस बुलानी पड़ी। दो पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। वहीं, एजेंसी स्टाफ का कहना है कि गैस सिलेंडर की कमी नहीं है। कई ग्राहकों ने केवाईसी नहीं कराई हुई थी। बिना केवाईसी के सिलेंडर वितरित नहीं किए जा रहे हैं। इस कारण भीड़ बढ़ रही है। जिसका केवाईसी हो चुका है उन्हें सिलेंडर मिल रहे हैं। वहीं, लोगों का आरोप है कि अब केवाईसी पर जोर दिया जा रहा है। पहले जिस नंबर पर सिलेंडर की बुकिंग होती थी वे नंबर बंद हो गए हैं। बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है। जब सिलेंडर पर्याप्त हैं तो उपभोक्ताओं को मिलने चाहिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

