हरिद्वार,12 मार्च (आरएनएस)। गैस एजेंसियों के गेट बंद होने के मामले का डीएम ने संज्ञान लेते हुए एजेंसियों के गेट खोलने के निर्देश डीएसओ मुकेश पाल को दिए। इसके बाद डीएसओ ने एजेंसी प्रबंधकों को गेट बंद नहीं करने की चेतावनी दी। एजेंसी का गेट खुलने के बाद मौके पर गैस बुकिंग कराने पहुंचे लोगों की करीब 300 मीटर लंबी लाइन लग गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

